सभी धर्म स्थल खुलने के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

Share your love

 

रिपोर्ट :  सैयद मशकूर

सहारनपुर: शासन की गाइड लाइन जारी होने के अनुरूप 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा चुके है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा सहारनपुर में भी सभी गाइडलाइन को पूरी तरह ध्याम में रखते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर कोरोना महामारी के चलते पूर्ण रूप से सैनिटाइजर किए जाने के बाद प्रशासन के एक विशेष अधिकारी द्वारा निरीक्षण करवा खोला गया।

https://youtu.be/DIlt7jqiSzQ

इसी के चलते आज पहली जुमे की नमाज है।जिसको लेकर आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। और पुलिस द्वारा आज रूट मार्च भी सहारनपुर जिले में जगह-जगह पर निकाला जा रहा है। इस रूट मार्च का विशेष उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन किया जाए और जनता में शासन को लेकर पूरा विशवास रहे।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा चुके है और जो भी गाइडलाइन राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई है, उन सभी गाइडलाइन का पालन हमारे द्वारा कराया जा रहा है। इसी के संबंध में धार्मिक स्थलों के जो भी लोग महत्वपूर्ण है, उनको बुला कर के जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक मीटिंग ली गई थी। उनकी बातें सुनकर उनको भी यह बताया गया कि सरकार की क्या अपेक्षा हैं।

उन्होंने यह आश्वासन भी दिया, कि जो नियम है उनके अनुकूल ही वह कार्य करेंगे और चुकी आज जुम्मे की पहली नमाज है और पुराने शहर में काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है उसी को लेकर आज यह हमारे द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है। ताकि जनता में प्रशासन पर पूरी तरह विश्वास रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *