
नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज रामलीला मैदान में एक रैली कर बीजेपी के प्रचार का शुभारंभ करेंगे। इस रैली में अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी शामिल होंगे। देश भर में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की इस बड़ी रैली पर सबकी नजरें टिकी हैं। लोग जानना चाहते हैं कि पीएम राजधानी दिल्ली से इस मुद्दे पर क्या संदेश देंगे।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में संसद ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी को मालिकाना हक देने के लिए एक विधेयक पारित किया था। दिल्ली में दो दशक से अधिक समय बाद सत्ता में वापसी की बाट जोह रही बीजेपी अनधिकृत कॉलोनियों में आम आदमी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। सभी 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के लोग धन्यवाद रैली में शामिल होंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
