पौड़ी: अधिकारियों के बीच नाबालिक पिलाता रहा पानी, नहीं ली किसी ने इसकी सुध

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: ब्लॉक मुख्यालय पाबौ की सरण्ड ग्राम सभा में आज ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन के दौरान एक नाबालिक लड़का सूक्ष्म जलपान बाटता रहा। तो वहीं जिला स्तरीय अधिकारी ने इसकी सुध तक नहीं ली। जहां एक और प्रदेश सरकार द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए तमाम दावे की जाते हैं,तो वही जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच सूक्ष्म जलपान देता हुआ।

यहां नाबालिक लड़का किसी को भी नजर नही आया। जो कि वाकई में प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोलता है। इतने सारे अधिकारी के बीच में अगर ये नाबालिक लड़का उन्हें नजर नहीं आया तो उन बच्चों पर कैसे नजर पहुंचेगी जो हालात के मारे यह काम को करने के लिए मजबूर हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *