पौड़ी पुलिस को मिली सफलता, पैरोल के बाद फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

एंकर: पौड़ी एसएसपी पी.रेणुका का द्वारा ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जो कुछ समय पूर्व जिला कारागार से पैरोल पर छुटे हैं। ऐसे कैदियों पर पुलिस विभाग द्वारा नजर बनाई जा रही है, कि ये अपराधी फिर से किसी अन्य कोई घटना को अंजाम न दे सकें।

इसी क्रम में आज पौड़ी पुलिस द्वारा एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो पैरोल के बाद फरार चल रहा था। इसके ऊपर इससे पहले भी 14 अन्य मुकदमे दर्ज थे। पौड़ी पुलिस द्वारा इसे एक चेकिंग अभियान के तहत चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी पौड़ी पी रेणुका ने बताया कि देवेंद्र नाम के इस फरार अपराधी को चेकिंग अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है जिससे एक चाकू भी बरामद किया गया है।जिसके बाद इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने सभी चौकी और थानों को निर्देशित किया है कि ऐसे सभी पैरोल पर छूटे अपराधों पर गहरी निकाय रखें और यह सुनिश्चित करें कि ये पहले के बाद फिर से किसी अन्य घटना को अंजाम न दे सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *