पौड़ी: आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर पीएनबी ने शुरू की नई पहल

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत उन्नतिशील ग्रामवासी, प्रगतिशील भारत की अवधारणा को लेकर आज शुरू किये गए ग्राम सम्पर्क अभियान में पंजाब नेशनल बैंक ने पौड़ी जिले में मोल्ठी गाँव जाकर सभी किसानों के लिए आसान शर्तों पर कृषि कार्ड, डेयरी व मछली पालन के लिए ऋण सुविधा और व्याज सबवेंशन उपलब्ध कराने के कार्यक्रम की शुरुआत की ।

पीएनबी मण्डल प्रमुख प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि और गैर कृषि कार्यों के लिए महिला समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत गांव में किसानों , महिला समूहों और ग्रामीणों के बीच जाकर की जा रही है जिला नाबार्ड अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले काश्तकारों को बैंक ऋण के लिए भी बैंको के चक्कर काटने पड़ते थे और अमूमन तमाम औपचारिकता के पेंचो के कारण किसानों का मोहभंग हो जाता था और वह योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते थे।

मगर अब भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत कृषि के क्षेत्र में सहित तमाम अन्य क्षेत्रों में लोग आसानी से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार आसानी से शुरू कर सकेंगे। जिससे लगातार खंडार होते हुए गांव को एक बार फिर से आबाद किया जा सकेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *