पौड़ी: मीनाक्षी सुंदरम ने सरकारी स्कूलों में चल रही वर्चुवल क्लासेज का लिया जायजा

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा सचिव व जिले के प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम आज पौड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान विद्यालय शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सरकारी स्कूलों में चल रही वर्चुवल क्लासेज का जायजा लेकर ये जानने का प्रयास किया कि आखिर वर्चवल क्लासेज छात्रों के पठन पाठन में कितनी कारगर सिद्ध हो रही है।

ये जानने के लिए शिक्षा सचिव ने राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी और खोलाचौरी का मुआयना किया और यहां वर्चवल क्लासेज का निरीक्षण किया। शिक्षा सचिव ने बताया कि वर्चुवल क्लासेज उन स्कूलों के लिए कारगर सिद्ध हो रही हैं। जो स्कूल पूर्व से ही शिक्षको की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चल रही क्लासेज बेहतर परिणाम भी देंगी। ऐसे उन्हें उम्मीद है विद्यालय शिक्षा सचिव ने बताया कि वर्चवल कालसेज का लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिससे छात्रों की किसी तरह की परेशानी न हो ।

शिक्षा सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं ऐसे में छात्रों का सलेब्स भी वर्चवल कॉल्स के जरिये भी पूरा करवाया जा रहा है। जिससे स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.