रूठी पत्नी को मनाने गुलदस्ता लेकर कोतवाली पहुंचा पति

Share your love

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में उस वक्त अजीब नजारा देखने को मिला जब एक पति अपनी पत्नी को मनाने के लिए गुलदस्ता लेकर अचानक कोतवाली पहुंच गया पत्नी इतनी गुस्से में थी कि उसने पुलिस के सामने ही पति को पहले तो खूब खरी-खोटी सुनाई उसके बाद अपनी बेटी को लेकर पति के साथ साथ चली गयी।दरअसल सिविल लाइन कोतवाली पहुंची दिल्ली निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे छह माह से अपने मायके में छोड़ रखा है ना तो वो कोई खर्च देता है और ना ही साथ रखता है जबकि अब बच्चे भी बड़े हो चुके है पीड़ित महिला अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची थी जिसकी सूचना उसके पति को लगी तो उसने सिविल लाइन से एक फूलों का गुलदस्ता खरीदा और अपनी पत्नी को दे दिया जिससे पत्नी का दिल भी अपने पति के इस नज़ारे को देखकर हैरत में पड़ गयी और उसने भी अपने पति को माफ कर दिया।

 

हालांकि पति पत्नी का विवाद बेहद लंबे समय से चला आ रहा है इसलिए इसके लिए सत्ती मोहल्ला निवासी पार्षद मोहसीन अल्वी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे काफी लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सभी ने इस फैसले को अंजाम तक पहुंचाया। वहीं इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई प्रदीप कुमार का कहना है कि पति पत्नी के विवाद अक्सर पुलिस के सामने आते हैं लेकिन पुलिस का प्रयास सबसे पहले उनकी काउसंलिंग करा कर उनके परिवार को चलाने की होती है जैसे इन दोनों पति पत्नी के बीच हुआ है। पति पत्नी के राजीनामे में गुलदस्ते की अहम भूमिका रही। जिसको देखकर पत्नी भी बेहद खुश नजर आयी और पुलिस ने भी भविष्य में विवाद ना करने की कड़ी नसीहत दी । दोनों पति पत्नी के बीच राजीनामे को देखकर भी लोग हैरत में रह गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *