बंजारावाला में हुए गोलीकांड का कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया खुलासा!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

कल दिनांक 19-02-2025 को मोइन पुत्र यासीन निवासी कुरडी खेडा थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तरप्रदेश जो वर्तमान समय मे अपने जीजा साजिद मलिक के घर द्वारिका एन्क्लेव बंजारावाला मे रह रहा था, को उसके घर सामने उसके गांव के दो लडके रोहन और युगान्तर द्वारा गोली मार दी थी तथा मौके से फरार हो गए थे।

उक्त घटना के सम्बन्ध मे मोइन के जीजा साजिद मलिक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना की शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिन्होंने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन किया, साथ ही अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई. पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के एक अन्य साथी आयुष सैनी पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम बनवाला, बुग्गावाला, हाल निवासी देहराखास थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ में किसी युवती के कारण अभियुक्तों व पीड़ित के मध्य पुरानी रंजिश का होना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.