पतंजलि योगपीठ ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया

Share your love

हरिद्वार: आचार्य के जन्म दिवस के अवसर पर पतंजलि से जुड़े कार्यकर्ता जड़ी बूटी का रोपण और वितरण करते हैं। गिलोय के औषधीय गुणों को देखते हुए इस वर्ष का मुख्य केन्द्र विंदु गिलोय का घर-घर व जन-जन को वितरण था। यह कार्यक्रम देहरादून में 24 जुलाई से शुरु हो गया था। परंतु मुख्य वितरण आज जन्म दिवस पर हुआ।

इस साल कोरोना को देखते हुए, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छोटे छोटे समूह में राहगीरों व घर घर जाकर गिलोय का वितरण किया गया है। इस कार्य की स्मिथ नगर, प्रेम नगर में आनंदी चन्द, कौलागढ़ में कमला उप्रेती, सीमाद्वार बसंत बिहार में बलबीर चौहान, गीता बागड़ी, तेलपुरा, मेंहूवाला में डी बी गुरुंग, क्लेमेंटाउन में ओ पी पोखरियाल, बी एस राणा, घंटाघर पर आनंद सिंह रावत, रवि शर्मा, सुनीता कुकशाल, डिफेंस कालोनी में पुष्पा गुसांई, रक्षा थापा, बद्रीपुर, जोगीवाला में ज्योति अहलूवालिया, राकेश शर्मा, मोहकमपुर नथनपुर में नत्थी सिंह राणा, मोहन लाल बलोदी, बलवंत रावत , तुनवाला, मियांवाला, शमशेरगढ़ में पकंज शर्मा, डी एस कंडारी, जितेन्द्र सिंह मियां, शीला रावत, बीना खत्री व डोईवाला क्षेत्र में अमित विष्ट व ओकेश चौहान ने गिलोय वितरण का कार्य किया। देहरादून में लगभग 20000 गिलोय का वितरण हुआ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *