पलटन बाजार की होगी काया पलट : मेयर

देहरादून : देहरादून में सबसे ज्यादा जनता पलटन बाजार में खरीदारी करने जाति है। इसीलिए अब पलटन बाजार की काया पलट करने की तैयारी चल रही है।देहरादून का महत्वपूर्ण बाजार पलटन बाजार जल्द ही भगवामय दिखेगा जी हाँ स्मार्ट सिटी के तहत अब सभी दुकानों में बोर्ड एक ही रंग के होने जा रहें है

मेयर सुनील उनियाल एवं विधायक खजान दास ने किया पलटन बाजार में निर्माण होने जा रहे छज्जों का निरीक्षण।

दिए निर्देश 2 महीने में सुनिश्चित हो बाजार के सभी छज्जों का निर्माण।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा जी एवं विधायक खजान दास जी ने व्यापारियों से दीर्घ परिचर्चा कर छज्जों के विषय पर आवश्यक निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारी गणों को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छज्जों के अक्षर हिंदी में रहेंगे और दुकान का नाम और आवश्यक जानकारी बोर्ड के मध्य में आएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.