पैठाणी थाना क्षेत्र ग्राम मरखोला का युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Share your love

 

पौड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को चन्द घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे की सख्ती का असर

दिनांक 18.06.2023 को एक स्थानीय पीडिता निवासी पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि राहुल नाम के लड़के द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-7/23, धारा 376/506 भादवि0 व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम राहुल पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 19.06.2023 को अभियुक्त राहुल नेगी को सनी मंदिर अलकनंदा घाट नर्सरी रोड थाना श्रीनगर से गिरप्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त का नाम पता
राहुल नेगी (उम्र-19 वर्ष) पुत्र साबर सिंह नेगी, निवासी-ग्राम मरखोला, थाना-पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।

पंजाकृत अभियोग
मु0अ0सं0-7/23, धारा 376/506 भादवि0 व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम राहुल

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक अजय कुमार-श्रीनगर
2. अपर उ0नि0 अरविंद कुमार
3. मुख्य आरक्षी संजय- श्रीनगर
4. मुख्य आरक्षी प्रदीप कांस्टेबल -श्रीनगर
5. आरक्षी हरीश-सीआईयू
6. चालक सलमान


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.