दर्दनाक: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Share your love

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। बुधवार सुबह यहां एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं।

ये घटना कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड इलाके की है है। घटना में मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई है। धमाके के बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी मिलने पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर तथा जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है। इसके अलावा आजाद, रामसजन, नेहा, प्रियंका, चंदन, साहिन, समां, चांदनी, अफसाना आदि घायल हैं। जावेद के बगल में अलीहसन का घर है जिनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *