ऑनलाइन होगी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Share your love

सहारनपुर | रिपोर्ट – सैयद मशकूर | जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्चित जैन ने बताया राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पिछले वर्ष स्कूलों में किया गया था। इस वर्ष कोविड-19 की वजह से स्कूलों में ना होकर युवा जोश डॉट इन वेबसाइट पर कराई जाएगी।

कोई भी व्यक्ति 16 से 22 साल की उम्र का इस वेबसाइट पर लॉगिन कर कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वित्तीय मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार टेबलेट के इलावा 100 कंसोलेशन प्राइज दिए जाएंगे।। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अक्षय चौधरी, हरिओम मिश्रा, रजत भारद्वाज, राजीव बत्रा, इंद्र कपूर, हर्ष ठकराल आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *