पौड़ी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के निर्देश पर रविवार को 29 मकान मालिकों के किए गए तीन लाख के चालन : पढ़िए पूरी खबर
Share your love
पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी पुलिस ने सत्यापन न कराने वाले 29 मकान मालिकों का किया चालान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर चले वृहद सत्यापन अभियान में किया गया लगभग 3 लाख का चालान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षों से बाहरी राज्यों से आये छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के रहने वाले व उन्हें काम और कमरा देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनाँक 20.08.2023 को जनपद पुलिस द्वारा चलाये गये बृहद सत्यापन अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 127 किरायेदार, 103 मजदूर, 18 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सत्यापन न करने वाले *29 मकान मालिकों* के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत *₹ 2,80,000/- (कोटद्वार 21, श्रीनगर 07 एवंं यमकेश्वर 01)* के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा|
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
