रिपोर्ट: सुशील कुमार झा
लंढौरा: तहसीलदार व कर्मचारियों की मौत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारी कर्मचारियों व सभासदों द्वारा मौन रखकर श्रधांजलि दी गई। इस दौरान इस दुःखद घटना पर सबने शोक व्यक्त किया।
नैनीताल से रुड़की आते वक्त कार नजीबाबाद स्थित नहर में गिर जाने के कारण तहसीलदार सुनैना राणा, अर्दली ओमपाल व चालक सुन्दर की मौत हो गयी थी। इस दुःखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतको की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष कर्मचारियों व सभासदों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सहजाद खान ने कहा कि हादसा बेहद दुःखद है और सुनैना राणा जैसे अधिकारी और कर्मचारियों की कमी को पूरा नही किया जा सकता। शोक सभा में अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र पाल सैनी, याकूब, इस्लाम, नोशाद, अब्दुल रहमान, मुरसलीन, शाहिद खान, मुतंज़ीर,साहबसिंह, विपिन शर्मा,मेघराज आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
