13 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन…
Share your love
मेष: मेष राशि के जातकों की सोच स्वचिंतन की रहेगी दूसरों की दखलअंदाजी आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। सामाजिक सरोकार से ध्यान हटाकर सारा फोकस अपने काम को पूरा करने की तरफ रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिल जाएगा।
वृषभ: वृष राशि के जातक निजी स्वार्थ से दूर सबके हित के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। जिससे सभी के लिए लाभ की संभावना बन जाती है। कमाई के लिहाज से भी अच्छा दिन है। जीवनसाथी के सहयोग से वित्तीय समस्याएं सुलझ जाएंगी। नए निवेश की योजनाएं बनेंगी।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को उच्चअधिकारियों के साथ वार्तालाप में सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी गलत बयानबाजी से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। कामकाज में बाधाएं बहुत अधिक रहेंगी। जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। वित्तीय प्रबंधन से कुछ लाभ हो सकता है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। नए अवसर प्राप्त होंगे। मुश्किल काम आज आपको सौंपे जा सकते हैं जिसे पूरे जोश के साथ समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपकी साख बढ़ेगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातक लोगों की नजरों में आए बिना कुछ ऐसा काम कर जाएंगे जिससे सब अचंभित होंगे। उच्चअधिकारियों के साथ आपके गहरे संबंध लाभ दिलाने वाले रहेंगे। आपका आदर्शवादी व सत्यनिष्ठ व्यवहार मान सम्मान प्रदान करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ की बहुत अच्छी संभावनाएं आज आपके लिए बनी हुई हैं।
कन्या: कन्या राशि के जातक बोलने के बजाय कुछ कर दिखाने में विश्वास करेंगे। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी के आगे झुकने से बचेंगे। कामकाज में चाहे कितनी भी मुश्किलें आए उसे अपने दम पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और बहुत अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सोचसमझकर धन खर्च करें।
तुला: तुला राशि के जातकों को वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा। कटु वाणी की वजह से दूसरों का सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। काम को समय पर पूरा करने के लिए फिजूल वाद विवाद में उलझने से बचना आज आपके हित में रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का जोश हाई रहेगा और आगे रहकर सभी कामों को तेजी से निपटाने का प्रयास करेंगे। सफलता दिलाने वाला दिन है। अपने से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखने की प्रवृत्ति रहेगी जो आपको सभी का प्रिय बनाएगी। रुपये पैसों के मामले में भी बहुत अच्छा दिन है।
धनु: धनु राशि के जातकों का अधिक स्पष्टवादी रवैया उनके अकेलेपन का कारण बन सकता है। कामकाज के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाने से गलती की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। अध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्चों को कम करने का प्रयास करेंगे।
मकर: मकर राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट आने की संभावना बन रही है। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनिष्ट की आशंका रहेगी अपनी परेशानियों को छिपाने का प्रयास करेंगे। उम्मीद से कम धन लाभ का योग बन रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का कामकाज करने का मन नहीं करेगा। परिवार जनों के साथ बिगड़ते हुए संबंध की वजह से बेचैनी रहेगी। मन में शांति बनाए रखें तभी काम सफल होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी समय है। वित्तीय योजनाएं बनाकर काम करने से लाभ होगा।
मीन: मीन राशि के जातक अनुभवी लोगों से बातचीत करेंगे जिससे कामकाज के लिए नई संभावनाएं निकलकर आएंगी। मानसिक बेचैनी को दूर करने के लिए अध्यात्म का सहारा लेंगे। तीर्थयात्रा का प्रोग्राम भी आज आपका बन सकता है। जिसके ऊपर धन खर्च का योग बन रहा है। कमाई के लिहाज से भी दिन उपयुक्त है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
