12 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा सोमवार का दिन…
Share your love
मेष: आज आपकाे कामयाबी मिलेगी। आपके लगभग सभी प्रयास सफल होंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। दफ्तर का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। सेहत का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
वृषभ: आज आपको अप्रिय खबर मिल सकती है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी विवाद में न पड़ें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कर्ज देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले न लें। कार्य को टालने से बचें। चोट लगने की आशंका है । किसी से मतभेद हो सकता है।
मिथुन: आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। बेवजह के कामों में समय व्यतीय कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। कारोबारियों की स्थिति ठीक रहेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। तनाव लेने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को दिक्कत दूर होगी।
कर्क: आज का दिन शानदार रहेगा। मित्रों या रिश्तेदारों का सहयोग करेंगे। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। नई योजना बनेगी। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। जिम्मेदारी बढ़ेगी। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को कैरियर सबंधी दिक्कत दूर होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी काम को न टालें।
सिंह: आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी की बाधा दूर होगी। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। आज सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी कार्य को न टालें। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या: आज आपको किसी बात की चिंता हो सकती है। अचानक बजट बिगड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आज किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को हाथ में न लें। तनाव बढ़ सकता है। छात्रों का दिन ठीक रहेगा। सेहत में सुधार होगा। नशापान से बचें। तनाव को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। अनजान भय सताएगा। प्रभु की आराधना करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
तुला: आज का दिन अच्छा रहेगा। दिनचर्या में बदलाव होगा। आपका कार्य ठीक ढंग से चलेगा। भौतिक साधन जुुटाएंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। सामाजिक सराहना होगी। शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी कार्य को न टालें। आलस्य न करें। घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक: आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। अप्रिय सूचना मिल सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। कानूनी कार्य लंबित रहेंगे। कारोबारियों को अकस्मात लाभ होगा। यात्रा करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते है। किसी नुकसान की आशंका है। चोट लग सकती है। वाणी पर काबू रखें।
धनु: आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सावधानी रखें। परिवार के किसी सदस्य से विवाद की स्थिति बन सकती है। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कर्ज की रकम फिलहाल नहीं मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। कैरियर से जुड़ी समस्या हल होगी। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ मिलेगा।व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार ठीक रहेगा।
मकर: आज आपकी सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी। आज जीवन में नयापन महसूस करेंगे। तनाव दूर होगा। कारोबार की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। किसी विवाद से बचें। ईश्वर की आराधना करें। निवेश करने के दौरान अच्छी तरह विचार कर लें। नया सामान खरीद सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में जोखिम ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। दिनचर्या में बदलाव होगा। धैर्य रखें। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन: आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा। थकान महसूस करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। समस्याएं दूर होंगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। अनजान लोगों से दूर रहें। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। यात्रा कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के जरिए दिक्कत दूर होगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
