महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना दो लाख की मांग, इस तरह पुलिस ने आरोपी पकड़ा

Share your love

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा पुलिस ने एक महिला के पति की फेसबुक आईडी हैक कर फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से महिला की अश्लील वीडियो बना कर दो लाख रुपए की मांग करने वाले युवक को किया गिरफ्तार। आरोपी युवक को पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

खटीमा कोतवाली में पुलिस ने शक्ति फार्म निवासी एक युवक उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक पर पुलिस ने खटीमा निवासी एक महिला के पति की फेसबुक आईडी हैक कर फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से महिला की अश्लील वीडियो बनाने तथा अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।

खटीमा कोतवाली मे एसएसआई खटीमा देवेंद्र गौरव ने अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले खटीमा निवासी एक पीड़ित महिला की तहरीर कोतवाली में आई थी। जिसमे महिला की शिकायत के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा उनके पति की फेसबुक आईडी को हैक कर उसका फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल कर धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया था। वह अश्लील वीडियो उसने उसके पति के मोबाइल पर भेज कर उसको वायरल करने की धमकी दे रहा और साथ ही दो लाख की मांग की है। जिस पर खटीमा पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमो से उक्त मामले की जांच कर आरोपी युवक को सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *