खेल महाकुंभ 2021 में न्याय पंचायत स्तर की खेल का आयोजन

Share your love

रिपोर्ट: सुशील कुमार झा

लंढौरा: खेल महाकुम्भ 2021 में न्याय पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिता हिमगिरि एडवांस स्टडीज स्पोर्ट्स स्कूल में शुरू हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर दो बालिकाओ ने माँ सरस्वती की वंदना की। साथ ही एक छात्र ने मशाल लेकर ग्राउंड का चक्कर लगाया। 1500 मीटर रेश में परीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में खुशी ने बाजी मारी।

न्याय पंचायत ढंढेरा के समस्त स्कूलों की खेल प्रतियोगिता का केंद्र हिमगिरि एडवांस स्टडीज स्पोर्ट्स स्कूल लंढौरा को बनाया गया है । खेल प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी अमित कोठियाल ने कहा कि छात्र -छात्राएं शैक्षणिक कार्य के साथ साथ खेलो को भी अपने जीवन मे अपनाए। और सभी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले। इससे जंहा बच्चों शारीरिक विकास होगा । साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धा करने का भी हौशला मिलेगा। इससे भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने शिक्षकों से भी अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिये कहा ।

खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई । जिसे खण्ड शिक्षाधिकारी ने झंडी दिखाई । बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान व चादनी द्वितीय व तृतीय मिला। 400 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, आँचल द्वितीय व नाजिया तीसरे स्थान पर रही, बालक वर्ग में अक्षित प्रथम, अमन रह्मान दूसरे व अलाउद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस अनिवेश ने जीती, चक्का फेंक में अन्नू पंवार प्रथम , मनीषा द्वितीय व सहना तीसरे स्थान पर रही, कब्बडी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिझोली की टीम ने जीत दर्ज की ।खो खो प्रतियोगिता हिमगिरि स्कूल ने जीत ली। खेल समन्वयक रणपाल सिंह पंवार ने बताया कि शनिवार को भी खेल प्रतियोगिता होगी, खेल महाकुम्भ की अध्यक्षता नीरज मैथानी ने की।

मोहब्बत अली मीर, अरविंद सैनी, सुनंदा शर्मा,पारस कौशिक, कुलदीप सिंह, अहसानुद्दीन, शकील अहमद, तस्लीमा कुरेशी, रेखा रानी, मोनी जोशी, सीमा, रश्मि, सोनिया सैनी, फरहत यली, विक्रांत सिंह, आदि अध्यापकों ने खेलो को सम्पन्न कराया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.