अब बिहार के लोग भी कश्मीर में जाकर बस सकते हैं: सीएम योगी

Share your love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और राजद की वंशवादी राजनीति और जांगलराज पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को बिहार विधान सभा चुनाव की जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का संपर्क और संवाद परिवार जैसा है। हम लोग एक परंपरा एक विरासत से जुड़े हुए हैं। सीता जी का मायका होने के कारण बिहार का मेरे दिल में विशेष सम्मान है।

कोरोना काल में भी हमने यूपी और बिहार के प्रवासी श्रमिकों को पूरा सम्मान दिया। उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने की शक्ति कांग्रेस में नहीं थी।

उसके नेता पाक के प्रति सहानुभूति रखते थे। आज पाकिस्तान में घुसकर भारत के जवान पाकिस्तान को सबक सिखाते हैं और पाकिस्तान दुनिया में अपनी जान की भीख मांगता फिरता है। यह है मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत।

कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके हमने श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। अब बिहार का नौजवान भी श्रीनगर में जाकर के बस सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *