5 नवंबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन…

Share your love

🔊 Tap to unmute

मेष: आज का दिन आपके लिए खुशी वाला है, क्‍योंकि आज काफी हद तक आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है। अब भाग्‍य आपका साथ देने लगेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी काम से दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने का दिन है।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके घर किसी मांगलिक कार्य के विषय पर चर्चा हो सकती है। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीद करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके पूरे परिवार को भी उनके साथ मजा आएगा।

🔊 Tap to unmute

मिथुन: आज का दिन आपके लिए खास है और आज आप काफी तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और परिवार के लोग भी आपकी मदद के लिए आगे रहेंगे। आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान हो सकते हैं। जरूरी है कि अब प्रगति की इस तेज गति को आप स्‍थायी रूप से बनाए रखें, अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। दूसरों की बातों में आने से खुद को रोकें।

MDDA New Apartments

कर्क: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और किसी बहन-भाई की चिन्ता में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी उनसे जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार भी बन सकता है।

सिंह: आज के दिन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एक ओर कारोबार की चिंता सताएगी तो दूसरी ओर आपको नौकरी से जुड़ी बातें परेशान कर सकती हैं। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। अपने काम में ध्यान लगाएं तो लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सफलता मिलेगी।

कन्या: आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता वाला होगा और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। आपको मेहनत का फल प्राप्‍त होगा और परिणाम भी आपके अनुकूल आएंगे। आपको कुछ काम उत्‍साह के साथ पूरे करने होंगे तो आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। मित्रों की ओर से भी आपको मदद प्राप्‍त होगी।

तुला: आज के दिन आप बिना वजह ही परेशान रहेंगे और किसी बात की चिंता सताती रहेगी। किसी बात से आपको मन ही मन चिढ़ मच सकती है। कुछ तो इस वक्‍त आपके साथ परेशानियां हैं ही और कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप सूझबूझ से काम करके खुद को इन चीजों से निकाल सकते हैं।

वृश्चिक: आज के दिन आपको अचानक से सुखद समाचार प्राप्‍त होगा और मन से सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुरानी समस्‍याओं का अब अंत होने की कगार पर है। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ है ओर आपके किसी प्रकार के नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आपको रिसर्च से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। व्‍यापारियों की व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का लाभ भी आपको मिल सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए संतुष्टि से पूर्ण होगा और सामाजिक, धार्मिक काम में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल का भी आपको आज लाभ मिल रहा है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्‍लान आज बन सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए लाभ देने वाला है। उच्चाधिकारियों से आपको आज हर प्रकार से बात पूरी होने की आश्‍वासन प्राप्‍त होगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय का आरंभ होने का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन: आज आपकी उन्‍नति के लिए मार्ग प्रशस्‍त होंगे और भाग्‍य आपका साथ पूरी तरह से देगा। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु और ईष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

MDDA Information

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *