4 नवंबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन…

Share your love

मेष: मेष राशि के जातकों का मशीनरी में निवेश का प्लान बन सकता है। खर्चों को मैनेज करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। सही मैनेजमेंट के द्वारा आप कामयाब भी होंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। उम्मीद से कम लाभ होगा। सेहत से जुड़े खर्चे भी सामने आ सकते हैं।

वृषभ: वृष राशि के जातक भ्रमित रहेंगे। निर्णय करना मुश्किल होगा। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से लाभदायक दिन है। विदेश से संपर्क मुनाफा दिलाने वाले सिद्ध होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। आवेश में अनर्गल बातें बोलने से बचें। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए दिखावे पर धन खर्च करेंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के गुप्त शत्रु कामकाज में रुकावट डालने का प्रयत्न करेंगे परंतु आप अपने बुद्धि बल से मुश्किलों का हल खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर चोरी की आशंका बनती है अतः सतर्क रहें। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए शुभ है।

कर्क: कर्क राशि के जातक जोखिम लेकर अपने कार्य को सिद्ध करने का प्रयास करेंगे, जिसमें वह सफल भी रहेंगे। लक्ष्य प्राप्ति में संघर्ष रहेगा। कामकाज से संबंधित यात्रा का योग भी बन जाता है। वित्तीय मामलों में दिन बहुत अच्छा है उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति होगी। उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को जोखिम पूर्ण कार्यों में हाथ डालना पड़ सकता है। विरोधी आपके काम में अड़ंगा डालने का पूरा प्रयास करेंगे परंतु वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। मन में भ्रम की वजह से आप के निर्णय गलत हो सकते हैं। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी है।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। साझेदारों के साथ विवाद को टालने का प्रयत्न करें। आर्थिक लिहाज से दिन सुखदायी है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।

तुला: तुला राशि के जातक अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए लाभ की बहुत ही अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। मोलभाव करके उचित मूल्य पर सामान की खरीदारी कर पाएंगे। शाम होने तक मन की सभी दुश्चिंता का निराकरण हो जाएगा और उचित लाभ मन को प्रसन्नता देगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के स्थानांतरण की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। परंतु खर्चे अनियंत्रित रहेंगे। जिसमें आपकी जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है।

धनु: धनु राशि के जातक पूरे जोश में अपना काम करेंगे। ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी। जिसका प्रयोग सही दिशा में करने से लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय को आज टाल देना बेहतर होगा और अगर फैसला करना जरूरी हो तो, लाभ हानि का विश्लेषण करके ही निर्णय लें। कमाई की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। परंतु उतने ही खर्चे भी सामने नजर आएंगे।

मकर: मकर राशि जातकों को अपने कामकाज को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन आपकी मेहनत के अच्छे फल आपको मान सम्मान तथा धन प्राप्ति के रूप में नजर आएंगे। आपके त्वरित निर्णय लाभ की स्थितियां बनाएंगे। शुभ कामों पर धन खर्च का योग बनता है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक स्वाभिमान की रक्षा के लिए दूसरों की गलत बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुखर होकर अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे। अनैतिक कार्यों से आज आपको बचना चाहिए। कामकाज से संबंधित गुप्त योजनाएं भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।

मीन: मीन राशि के जातक भावनात्मक रूप से कमजोर व भ्रमित रहेंगे। दूसरों की बातों से तनावग्रस्त रहकर आप अपना ही नुकसान करेंगे। चित्त को स्थिर बनाए रखें। अपने काम पर फोकस करें तो सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे‌।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *