2 नवंबर राशिफल: जानिए क्या बोलते हैं आज आपके सितारे
Share your love
मेष– आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। माता-पिता की राय जरूर लें।
वृष– आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे।
मिथुन– आज घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क– आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है।
सिंह– आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कन्या– आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आएंगे।
तुला– आज किसी काम से आप दोस्त के घर पर जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में समरसता आएगी।
वृश्चिक– आज कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
धनु– आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है।
मकर– आज आपको ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए।
कुंभ– आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे।
मीन– आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
