खेत में जीवित पड़ा मिला नवजात शिशु, मचा हड़कंप

Share your love

रिपोर्ट- राजीव चावला

खटीमा: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खटीमा के चटिया फार्म ग्रामीण इलाके में स्थानीय ग्रामीण के खेत मे नवजात को अज्ञात लोगों ने जिंदा गाड़ दिया।

इस बारे खेत स्वामी को कुंडल सिंह भंडारी को तब पता चला जब वह बुधवार की सुबह अपने खेत पर काम करने गया तो उसे खेत के एक कोने से बच्चे के रोने की आवाज आई।जब उसने मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीण के होश उड़ गए।क्योंकि उसके खेत मे ओर कुछ नही इंसान का नवजात बच्चा गडा हुआ था।

कुंडल भंडारी की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर एकत्र हो गया।साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने नवजात बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाल उसकी सफाई की।बच्चे की सांसें चलता देख ग्रामीणों ने आनन फानन में नवजात बच्चे को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय पहुँचा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।

नवजात बच्चे के साथ किये गए इस अमानवीय कृत्य से स्थानीय लोगो मे भारी आक्रोश है।बच्चा जहां मेल चाइल्ड है वही सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की देख रेख में फिलहाल सुरक्षित है।वही इस घटना को किसी के द्वारा लोकलाज के भय से की गई घटना के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल जहां मौके पर खेत मे गाड़े गए मासूम नवजात को देख मौके पर मौजूद लोगों के दिलो को झकझोर दिया।

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रशासन इस तरह के अमानवीय कृत्य करने वालो की खोजबीन कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे।फिलहाल बच्चे की सूचना मिलने के बाद निसंतान दम्पत्तियों ने अस्पताल में बच्चे को गोद लेने पहुँचने लगे है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *