पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने बच्चे को काटा मामला पहुंचा थाने

Share your love

हरिद्वार

 

जनपद हरिद्वार के कनखल में बच्चे को उनके ही पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने नोंचकर घायल कर दिया। बच्चे के पिता ने पड़ोसी पर डॉग को खुला छोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

शेखपुरा, कनखल निवासी विशाल गुप्ता ने कहा है कि उनका नौ साल का बेटा ज्योतिर, अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया था। वहां घर के बाहर खेलने के दौरान पड़ोस के शुभमराम चंदवानी के पिटबुल डॉग ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। डॉग ने बच्चे के पेट व हाथ को नोंच दिया। उन्होंने बताया कि घायल बेटे को निजी अस्पताल ले गए। 21 दिन बाद उसकी सर्जरी होगी। गुप्ता का आरोप है कि उनकी बहन कई बार शुभमराम को बोल चुकी हैं कि डॉग को खुला न छोड़ें पर वे मानते नहीं। उन्होंने आरोप लगाया, शिकायत करने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर बच्चे का उपचार कर रहे डॉ. राकेश सिंघल ने बताया कि बच्चे की 21 दिन बाद सर्जरी की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.