आगामी चुनाव के दृष्टिगत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की सतर्कता लाई रंग, करीब 6 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसके  अनुपालन में आज थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चंचल डेरी तिराहे से अभियुक्त संदीप कुमार को 150 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे वह महिंद्रा पिकअप में हर्रावाला ठेके से चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के समीप छोड़ने जा रहा था l

अभियुक्त को दबोचने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाइपास उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी, हेड कांस्टेबल विद्या सागर, कांस्टेबल विवेक राठी, कांस्टेबल प्रमोद बुटोला, कांस्टेबल धर्मवीर तथा कांस्टेबल शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.