कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के ईलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

बायोमेडिकल वेस्ट का तत्काल निस्तारण करें: अखिलेश सिंह

सहारनपुर: ज़िलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक नियमित रूप से कोविड वार्ड का निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का तत्काल निस्तारण कराए। बायोमेडिकल वेस्ट कंही पर भी खुले में न मिले। बायोमेडिकल वेस्ट को ले जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाये। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को खांसी की शिकायत है उनका भी कोविड-19 टैस्ट आवश्यक कराएं। हास्पिटल में कार्यरत स्टाफ का भी रेगूलर चैकअप कराते रहें।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आज यहां राजकीय मेडिकल काॅलेज के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय मेडिकल काॅलेज में ईलाज करा रहे कोविड मरीजों का हाल जाना तथा उनके उपचार के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों से किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार न किया जाए। मरीजों के खान-पान की समुचित व्यवस्था के साथ ही कोविड-19 वार्ड के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि दिन में तीन बार आवश्यक रूप से वार्ड व शौचालयों की सफाई कराई जाए। मरीजों की समुचित ईलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तथा निजी चिकित्सकों की मदद से कोविड-19 को हराने के लिए सामुहिक प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए टेस्टिंग किट, दवाई, वेंटीलेटर, आॅक्सीजन तथा अन्य जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनयी रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज बिना चिकित्सीय सुविधा के न रहने पाये।

अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु नियमों का सख्ती से पालन कराएं। यदि होम क्वारनटाईन कोई व्यक्ति अथवा परिवार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल काॅलेज परिसर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क अथवा बिना किसी काम के घूमता नजर आता है तो उसके विरूद्ध सुसंगत नियमों के तहत कार्यवाही की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन फीडबैक लेते रहें।

जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस.चेनप्पा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ. डीएस मरतोलिया भी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *