सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे नाना पाटेकर

Share your love

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 16 दिन हो गए हैं पर फिर भी लोग उनको भुला नही पा रहे है। बीते कई दिनों से सेलेब्स से लेकर राजनेता तक सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पर पहुंच रहे हैं और अपना दुख जता रहे हैं।

वहीं बीतें रविवार बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी सुशांत सिंह राजपूत के राजीव नगर स्थित घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की। नाना पाटेकर सुशांत के परिजनों से मिलकर काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने परिवार वालों से मिलकर कहा कि सुशांत काफी उम्दा कलाकार थे और उनमें अपार संभवनाएं थी।

नाना पाटेकर ने सुशांत के परिवार से मिलने के बाद कहा कि मैं केवल उनसे (दिवंगत अभिनेता के पिता से) मिला हूं। मैं और क्या कर सकता हूं? हालांकि, नाना पाटेकर ने युवा अभिनेता की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग जैसे मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) 24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी पर वह इसे देखने के लिए मौजुद नहीं होगे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *