मसूरी: गलोगी पावर हाउस के पास अनियंत्रित वाहन होकर गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Share your love

मसूरी: आज दोपहर देहरादून मार्ग के गलोगी पावर हाउस के पास एक हादसा हुआ है,जिसमें दो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक देहरादून मार्ग पर एक वाहन (संख्या यूके 07 टीबी 5264) खाई में गिर गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा खाई से मृतको को निकाला गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा किया जा रहा है। वहीं मृतकों के नाम सूरज पुत्र गोपाल सिंह उम्र 28 और नरेश पुत्र सूरत सिंह गांव खेत है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *