काशीपुर में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर मर्डर में गोली खोलेगी मर्डर मिस्ट्री

Share your love

उधम सिंह नगर /काशीपुर

उत्तराखंड के काशीपुर में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर मर्डर में एक गोली की तलाश की जा रही है यही एक गोली अब पूरी मर्डर मिस्ट्री खोलेगी । गोली की फॉरेंसिक जांच से पता चल जाएगा यह गोली किस हथियार से चली है

उत्तराखंड के काशीपुर में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर का पोस्टमार्टम बुधवार रात करीब तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर में लगी गोली उनके फेफड़े को चीरती हुई बाहर निकल गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस चोट के अलावा दूसरी कोई जाहिर चोट उनके शरीर पर नहीं थी।
बुधवार रात करीब 11 बजे जाम खुलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने गुरजीत कौर का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली थी। वीडियो कैमरे की निगरानी में रात तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन उसके शरीर से आरपार होने की वजह से गोली पोस्टमार्टम के दौरान बरामद नहीं हुई।
महिला की मौत जिस गोली से हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से फिलहाल इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे विवेचना का हिस्सा बताते हुए जांच जारी होने की बात कही।
गोली ही इस केस में वह अहम कड़ी है जो बहुत हद तक यह साबित कर देगी कि गुरजीत कौर के परिजनों की बात सही है या यूपी पुलिस की, क्योंकि इस मामले में दोनों ही पक्षों के अलग-अलग दावे हैं। गुरजीत कौर पक्ष का कहना है कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई जबकि यूपी पुलिस का कहना है कि उनके जवानों की गोली किसी महिला को नहीं लगी।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.