मोटरसाइकिल और डंपर के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Share your love

देहरादून/ रानीपोखरी

आज दिनांक  थाना रानीपोखरी पर समय करीब 16:00 बजे 112 एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थानों चौक से पहले एक डंपर व एक मोटरसाइकिल की टक्कर होने पर सड़क दुर्घटना हो गई है इस सूचना पर थाना रानीपोखरी से मय फोर्स मैं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचा तो पाया की डंपर संख्या UK07 CB 4069 तथा एक मोटरसाइकिल अवेंजर UK07 FE-3086 की आपस में टक्कर हो जाने के कारण दो व्यक्ति जो बाइक पर सवार थे घायल हो गए हैं जिनको प्रथम उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की मदद से हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट भिजवाया गया जहां पर घायल शुभम डोभाल पुत्र मदनलाल डोभाल निवासी अथूरवाला डोईवाला उम्र 23 वर्ष को चिकित्सकों द्वारा मृतक घोषित किया गया तथा घायल व्यक्ति विजेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी अथूरवाला डोईवाला उम्र 31 वर्ष को उपचार हेतु भर्ती किया गया घटना के संबंध में घायल तथा मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है प्रथम दृष्टा घटना के संबंध में आसपास पर मौजूद व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त हुई की दोनों व्यक्ति जौलीग्रांट की ओर से अपनी बाइक से रानीपोखरी क्षेत्र घूमने जा रहे थे जोकि काफी मोटरसाइकिल तेज गति मे होने के कारण थाना चौक से पहले डंपर उपरोक्त के पिछले टायर से टकरा गए जिस कारण दोनों व्यक्ति घायल हो गए इस संबंध में जांच जारी है अभी तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई कब से की जाएगी दोनों वाहनों को थाना पुलिस द्वारा कब्जे लेकर थाने पर सुरक्षित खड़ा किया गया l

नाम  व पता मृतक
शुभम डोभाल, पुत्र मदनलाल डोभाल, निवासी अथूरवाला डोईवाला, देहरादून उम्र 23 वर्ष…

नाम  व पता घायल
विजेंदर सिंह, पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अथूरवाला डोईवाला, जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.