मोहम्मद हारुन का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Share your love

ऊधमसिंह नगर: बक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर से पंजीकृत खिलाड़ी मोहम्मद हारुन का उत्तराखंड क्रिकेट अंडर-19 टीम के लिए चयन हुआ है। जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी मोहम्मद हारुन का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि मोहम्मद हारुन जिला ऊधम सिंह नगर के एक होनहार खिलाड़ी है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद हारून बीसीसीआई की वीनू मांकड ट्रॉफी मे हैदराबाद में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर नूर आलम, राहुल पवार,गौरव तिवारी ,संदीप तिवारी, मोहम्मद इदरीश ,शैलेश सिंह ,अर्जुन सिंह आफताब आलम, जितेंद्र सिंह छाबड़ा एवं अन्य लोगों ने बधाई दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.