मोदी सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया: प्रियंका गांधी

Share your love




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर के पांच फीसदी रहने के अनुमान को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

 

प्रियंका ने दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार की तरफ से कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब इसके सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है।




उन्होंने दावा किया कि जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान बताते हैं कि हालात ठीक नहीं हैं और इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *