विधायक संजय गर्ग बने सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: यूपी के पूर्व मंत्री और शहर विधायक संजय गर्ग को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में जानकारी दी गई कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से सहारनपुर शहर विधायक संजय गर्ग सपा व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी घोषित किये हैं।

मुरादाबाद के राजीव सिंघल व वाराणसी के प्रदीप जायसवाल सपा व्यापार सभा के उपाध्यक्ष बने है । कानपुर के अभिमन्यु गुप्ता सपा व्यापार सभा के महासचिव बनाये गए हैं।सदर विधायक संजय गर्ग के समर्थकों में खुशी की लहर है।संजय गर्ग ने पार्टी हाई कमान का आभार जताया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *