मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को मेडल

Share your love

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। वे वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया। भारत ने इससे पहले सिडनी ओलंपिक (2000) में वेटलिफ्टिंग में पदक जीता था। यह पदक कर्णम मल्लेश्वरी ने दिलाया था। मीराबाई चानू पहली भारतीय वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.