नाबालिग लड़की ने छोटे भाई को मारी गोली, वजह हैरान कर देने वाली…
Share your love
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 17 साल की लड़की ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना के बाद लड़की ने ही शोर मचाकर लोगों को बुलाया और घर में लूट की कहानी बनाई।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के यमुनापार इलाके में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर के घर में मंगलवार को घर में फायरिंग की आवाज सुनकर लड़की की मां और दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार मौके पर पहुंची थीं। उस समय 11वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि लड़के को 3 गोलियां मारी गई थीं, जो उसके पेट और सीने में लगी थीं।
घायल लड़के को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि बाइक से आए तीन लोग बाउंड्री फांदकर घर के भीतर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। भाई बचाने आया, तो उसे गोलियां मारकर भाग गए। लड़की ने कहा कि हमला करने वालों ने चेहरे पर मास्क लगाया था, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सकी। उसने गहने चोरी होने की बात भी कही। इधर, लड़के ने बयान दिया था कि वह जब सो रहा था, तब उस पर गोली चलाई गई थी।
पुलिस को पड़ताल में किसी के जबरन घर में घुसने के सबूत नहीं मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी उसके बताए हुलिए वाला कोई शख्स नहीं दिखा। पुलिस ने किचन में छिपाकर रखे गए गहने भी बरामद कर लिए। इसके बाद लड़की ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से भाई को गोली मारने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि भाई के साथ उसका झगड़ा होता था, इसीलिए उसने भाई को गोली मार दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
