मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल मार पिटाई कांड ! तहरीर के बाद मंत्री के खिलाफ भी नामजद हुआ मुकदमा दर्ज

Share your love

देहरादून

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा कल ऋषिकेश में युवक की पिटाई के मामले में देर रात ऋषिकेश पुलिस ने सुरेंद्र नेगी और धर्मवीर के खिलाफ 392, 332, 553, 504 और 506 की आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके गनर गौरव राणा युवक की सरेआम जमकर पिटाई कर रहे थे मामले में देर रात ऋषिकेश पुलिस ने सुरेंद्र नेगी और धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वही मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने कैबिनेट मंत्री उनके पीआरओ और अन्य के खिलाफ भी 147, 323 और 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है FIR में केवल “मंत्रीजी” शब्द अंकित किया गया है वही सुरेंद्र सिंह नेगी की द्वारा दी गई तहरीर में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का भी नाम है लेकिन पुलिस ने मंत्री के नाम पर नामजद मुकदमा दर्ज नहीं किया है हालांकि पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया है

देखिए तहरीर की कॉपी

नोट:                                                                 

खबर लिखने तक जब इस मामले में पुलिस कोतवाल खुशीराम पांडे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि गलती से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम मुकदमे में नहीं लिखा गया अब उनका नाम भी मुकदमे में लिख दिया गया है

 

अब यह गलती से हुआ है या फिर जानबूझकर लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.