सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद वसुंधरा बिल्डर द्वारा कब्जा किए गए चकरोड़ की हुई पैमाइश…



 

 

रुद्रपुर: रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दाएं तरफ इन दिनों युद्ध स्तर पर वसुंधरा बिल्डर दिन रात अपने एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगा हुआ है। पर हाल ही में सीएम पोर्टल पर रुद्रपुर के एक व्यापारी द्वारा की गई शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने वसुंधरा बिल्डर के द्वारा खरीदी गई निर्माणाधीन भूमि से लगे हुए एक भूखंड मध्य सार्वजनिक चकरोड को कब्जा कर बनाई गई ।

चहारदीवारी की पूरी जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन ने एसडीएम रुद्रपुर को प्रेषित कर दी है। तहसील प्रशासन ने मौके पर जांच के बाद यह पाया कि वसुंधरा बिल्डर द्वारा 1200 स्क्वायर मीटर चकरोड़ की कुल भूमि को चारदीवारी बनाकर बाधित किया गया है और अगर निवेशकों ने वसुंधरा बिल्डर के इस भूखंड में अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए धन राशि निवेश की होगी तो यह भी हो सकता है कि उनका सपना भविष्य में सपना ही बनकर न रह जाए।

उधर वसुंधरा बिल्डर के एमडी उज्जवल गगनेजा ने भी माना है कि उनके निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बगल में स्थित खरीदे गए भूखंड में सरकारी चकरोड है।अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद तहसील प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है और कब वसुंधरा बिल्डर के कब्जे से राजस्व विभाग कब्जा कब्जा की गई 12 स्क्वायर मीटर कब्जा की गई जमीन को मुक्त करवा पाता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *