अपने कार्यकाल में कई संस्थान लाये थे आज बंद होने के कगार पर है: दिनेश धनै

रिपोर्ट: सुभाष राणा

टिहरी: टिहरी चंबा प्रखंड के चंबा प्रखंड के सौड़, डुंगली, नगेड़ के 75 युवाओं एवं जन प्रतिनिधियों ने दिनेश धनै व संजय मैठाणी के नेतृत्व में उत्तराखंड जनएकता पार्टी ग्रहण किया ।

सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सौड़ में हुई बैठक में सौड, डुंगली, नगेड़ के लोगों ने बढ चढ कर भाग लिया ।जिसमें 75 लोगों ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी में शामिल हुए। सभी युवाओं ने कहा कि हमें क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए क्षेत्रीय दल की आवश्यकता है, आज कांग्रेस और भाजपा दिल्ली के आदेश पर अनावश्यक योजनाएं थोप रही है । आज तक पहाड़ी क्षेत्रों को ठगते आ रही है। केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि जो विकास की नीवं अपने सूक्ष्म कार्यकाल में रखी थी वह तीन साल बीतने का बाद जस की तस है। मेरा युवाओं को रोजगार और पलायन रोकने के लिए टिहरी विधानसभा में नये नये संस्थान लाए थे लेकिन आज यह संस्थान बंद होने की कगार पर हैं।

धनै ने कहा कि बर्षों से सुरकण्डा पंपिंग योजना की मांग को मैने अपने कार्यकाल में स्वीकृत करा कर काम भी शुरू करा दिया था, लेकिन आज भी लटकी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप दो कदम चलो मै चार कदम चलूँगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, क्षेत्र पंचायत भूपेन्द्र रावत,प्रवेश चंद रमोला, गिरवीर चंद, संदीप रमोला, भगवान चंद रमोला, पवन चंद, दीपक चंद, जसवीर सिहं नेगी,मनमोहन डबराल, राजेश रमोला, नूर अहमद, राजीव नयन डबराल, दिलीप डबराल, चंद्र वीर रमोला, सौकार चंद आदि शामिल हुए।सौड़,डुंगली, नगेड़ के 75 युवाओं एवं जन प्रतिनिधियों ने दिनेश धनै व संजय मैठाणी के नेतृत्व में उत्तराखंड जनएकता पार्टी ग्रहण किया ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *