महिला पुलिस द्वारा थप्पड़ मारने के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

बीते दिन नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा अपनी माँगो को लेकर जब CM आवास कूच की जा रही थी उस दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल द्वारा नर्सिंग कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया गया जो वीडियो सोशल मीडिया पर भी ख़ूब वायरल हुआ और पुलिस प्रशासन की किरकिरी पूरे प्रदेश में होने लगी

इस पूरे मामले के बाद महिला कांग्रेस द्वारा भी नर्सिंग कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए उत्तराखंड पुलिस हेडक्वाटर का घेराव किया गया

इस दौरान पीड़ित महिला सपना द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया पीड़िता के अनुसार जब कोरोना के वक़्त सभी नर्सिंग कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर कोविड से लड़ने का काम कर रहे थे तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देकर पुष्प वर्षा भी उनके ऊपर की गई हालाँकि अब मुख्यमंत्री इन नर्सिंग कर्मचारियों से मिलना तक नहीं चाहते

वही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी प्रदर्शन के दौरान कोई इस बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि इस बदसलूकी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और जब तक नर्सिंग एसोसिएशन की माँगो को नहीं माना जाता तब तक महिला कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.