लक्सर पुलिस ने कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं

Share your love

लक्सर: लक्सर पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने पथरी और सुभाष गढ़ क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ीं और हजारों लीटर शराब बनाने का लाहन नष्ट किया गया है। पथरी थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह पथरी के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सहदेव पुर अलावलपुर दिनारपुर सत्तो का पीर के जंगल में कच्ची शराब बनाने की खबर मिली थी।

पुलिस की दबिश पड़ते ही कच्ची शराब बनाने में जुटे लोग भाग निकले। पुलिस टीम ने मौके से हजारो लीटर लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट कर दिया। टीम ने शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण कब्जे में लिए। थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा ने इस कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उधर क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री रोकने को सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठी और उपकरण बरामद कर हजारो लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस कार्यवाही में थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार, राजाराम सुखविन्दर, निरंजन, महिला कांस्टेबल गीता व तपन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.