लखनऊ: विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या

Share your love



LokJan Today(लखनऊ): लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी हजरतगंज इलाके में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

खबरों के मुताबिक मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रंजीत के सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रंजीत बच्चन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।



आपको बता दें कि रंजीत बच्चन हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे और वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *