लोकजन टुडे ने मनवाया अपनी खबर का लोहा, खाकी को बदनाम करने वाली एसपीओ आउट
Share your love
एक्शन में कप्तान कुंवर, 993 एसपीओ हटाये गये
साफ छवि के ही एसपीओ करेंगे काम: दलीप सिंह कुँवर
ऊधमसिंह नगर : जिले में खाकी वर्दीधारी 993 एसपीओ गंभीर शिकायतों के बाद गाज गिर गई है।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने जिले भर में एसपीओ की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह एक्शन लिया गया है। जिससे जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दे कि कोरोना काल मे पुलिस की मददगार रहे विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की मारपीट,शराबी पीकर उत्पात करने और दुर्व्यवहार की शिकायतों के बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर एक्शन मूड में आ गये ओर उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात 993 एसपीओ को हटा दिया। साथ ही उन्हें दी गई वर्दी,पहचान-पत्र,जूते इत्यादि भी वापस ले लिये।जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ, ईमानदार और कर्मठ एसपीओ से ही काम लिया जायेगा।
तत्कालीन एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस एक्ट के प्रावधानों तहत जिले भर में युवाओं को एसपीओ की नियुक्ति की थी। खाकी वर्दी मिलते ही कई एसपीओ इसका दुरुपयोग कर रहे थे। वहीं, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अब जिले के काशीपुर में 120 में से 36, आईटीआई में 77 में से 34, जसपुर में 152 में से 98, दिनेशपुर में 53 में से 25, पुलभट्टा में 96 में से 56, कुंडा में 186 में से 141, केलाखेड़ा में 89 में से 49, बाजपुर में 185 में से 117, गदरपुर में 104 में से 34, किच्छा में 118 में से 42, नानकमता में 68 में से 38, सितारंगज में 107 में से 68, खटीमा में 192 में से 117, झनकईयां में 106 में से 44 एसपीओ की छंटनी की गई है।
एसएसपी ने जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले एसपीओ की छटनी से पुलिस की छवि में सुधार करने के संकेत दिये है,साथ ही चेतावनी भी दी है कि पुलिस की छवि को दागदार करने वालो को बख्शा नही जायेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
