लोकजन टुडे ब्रेकिंग: उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय 420 के केस में गिरफ्तार…

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।



सचिन उपाध्याय पर 420 के मामले में चल रही थी जांच ।पुलिस के अनुसार आज उनके घर के पास से ही पुलिस ने सचिन उपाध्याय को किया गिरफ्तार।



आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 24 /17 धारा 420 467 468 471 504 120b भादवी बनाम सचिन उपाध्याय की विवेचना के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय पुत्र श्री पी डी उपाध्याय निवासी एसएन विला ग्राम चाल अंग थाना राजपुर देहरादून के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के पश्चात माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया| उक्त गैर जमानती वारंट की तमिल के क्रम अभियुक्त सचिन उपाध्याय को थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19 /1/20 को गिरफ्तार किया गया |अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *