Live Visuals: बच्चो के विवाद में हुआ खुनी संघर्ष!

Share your love

सलमान मलिक 

खूनी संघर्ष

इस लॉकडाउन में भी झगड़ा करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं आपको बता दें कि रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कठेड़ा में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ो के बीच मे खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले साथ ही जमकर एक दूसरे पर ईंटे भी फेंकी गई और तो और कुछ लोगों ने तलवारें भी निकाल ली।

खूनी संघर्ष की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया भीषण संघर्ष के दौरान दो महिलाओं सहित पाँच लोग घायल हुए है
बच्चों के बीच पतंगबाजी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया देखते देखते हर तरफ हाहाकार मच गया सभी लोग एक दूसरे के दुश्मन बन पथराव करने लगे पर लोगों में इतना गुस्सा था कि इतने में ही इन लोगों को सकून नही मिला इसके साथ ही लाठी डंडे और तो और तलवारें तक निकाल ली गई

https://youtu.be/DA9gmQUri4Y

मंगलौर के मोहल्ला कठेड़ा को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यह कोई मोहल्ला ना होकर कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया हो
झगड़े की सूचना पाकर भारी तादाद में पुलिस बल मोके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस खूनी संघर्ष के दौरान दो महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
मोके पर पहुंची पुलिस का कहना कि संबंधित मामले में जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *