Live एनकाउंटर Video: रुड़की नहर में जल पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़!

Share your love

रुड़की
सलमान मलिक

रुड़की के कलियर में बैंक में पैसा जमा कर रहे व्यक्ति से चौदह हजार की ठगी कर कर भाग रहे बदमाश पीछे पब्लिक को आता देख नहर में कूद गए मौके पर पहुंची जल पुलिस ने दोनों बदमाशों को गंग नहर से बाहर निकाला आरोपियों के पास से ठगी की गई रकम बरामद कर ली है।


भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानुबास निवासी शहजाद का कलियर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है आज वह अपने खाते में चौदह हजार रुपए की रकम जमा करने आया था जब वह इसके लिए बाउचर भर रहा था तो दो युवक उसके पास आये और स्वयं को अनपढ़ होने की बात कहकर बाउचर भरने के लिए शहजाद से अपील की। शहजाद जैसे ही उनका बाउचर भरने लगा तो आरोपियों ने उसके नोटों की गड्डी के स्थान पर नकली नोटों की गड्डी रख दी और नोटों को लेकर फरार होने लगे।जैसे ही शहजाद को इसका एहसास हुआ तो वह बैंक से बाहर निकलकर उनके पीछे दौड़ा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर और भी लोग उनके पीछे दौड़े तो आरोपियों ने नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पाकर तब तक मौके पर पुलिस और जल पुलिस भी पहुंची। जल पुलिस ने नहर में छलांग लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से ठगी की गयी रकम भी बरामद कर ली गयी है। पुलिस दोनो से पूछताछ में जुटी है।

https://youtu.be/98LeB6b3mrI

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *