रुद्रपुर। भाजपा समर्थित पार्षद की हत्या के बाद पुलिस के अब तक हाथ खाली हैं इसका संज्ञान लेने के लिए पहुंचे कुमाऊं मंडल के आईजी अजय रौतेला ने बताया कि पुलिस के हाथ खाली तभी ले रहा हूं जानकारी उन्होंने बताया कि मृतक पार्षद की मां से कई साक्षय पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर बदमाशों के द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर अब तक रुद्रपुर उधमसिंह नगर पुलिस के हाथ खाली हैं अपराधियों की ना तो शिनाख्त हो पाई है और ना ही अपराधियों के गिरवां तक मित्र पुलिस के हाथ पहुंच पाए हैं,
हालांकि कहावत में तो बहुत सुना है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं लेकिन यहां कानून के हाथ लंबे नहीं लेकिन बहुत छोटे होते दिखाई दे रहे हैं यही कारण है कि सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी करने में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस नाकाम होती दिखाई दे रही है।
आधा दर्जन पुलिस टीम गठित होने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है उधम सिंह नगर पुलिस धूल में लट्ठ मार रही है लेकिन लठ सही जगह लग नहीं रहा है यही कारण है कि अब तक खाकी के हाथ से अपराधी कोसों दूर है।
वही रुद्रपुर पहुंचे कुमाऊं मंडल के आईजी अजय रौतेला ने साफ तौर पर कहा कि मृतक पार्षद की माता से कुछ साक्ष्य मिले हैं जो मौका ए वारदात के दिन अपराधियों के द्वारा वार्तालाप के दौरान दिए गए थे जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
