क्या हुआ जब साधारण यात्री की तरह सिटी बस में आरटीओ शैलेश तिवारी ने देखा शहर की बसों का सूरते हाल

राजधानी देहरादून में बेतरतीब मनमानी करते सिटी बस की लगातार शिकायत के चलते देहरादून के नवनियुक्त आरटीओ शैलेश तिवारी ने साधारण यात्री बनकर सिटी बसों का निरीक्षण किया
देहरादून के नवनियुक्त आरटीओ शैलेश तिवारी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजधानी देहरादून में सिटी बसों में मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है इसके साथ ही नियम कानून को ताक में रखकर यह बसें सरपट दौड़ रही हैं जिसके बाद आरटीओ शैलेश तिवारी ने खुद शहर में सिटी बस में सफर किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान आरटीओ को सिटी बसों में व्यवस्थाओं का टोटा देखने को मिला
। अपने अनुभव को साझा करते हुए देहरादून आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने देखा कि सिटी बस आरक्षित महिला सीट पर पुरुष बैठे हुए थे, जबकि महिला यात्री खड़ी थी। चालक एवं परिचालक वर्दी में भी नहीं थे और बस में टिकट तक नहीं दिया जा रहा था।
देहरादून आरटीओ के रूप में शैलेश तिवारी ने देहरादून शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर नकेल कसते हुए 2 दिवसीय अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। वहीं, इसके अलावा जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर नकेल कसना भी इस अभियान का मकसद था। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय अभियान में उन्होंने ओवर स्पीड वाहन, गाड़ी चलाते मोबाइल पर बात करना, गाड़ियों के मॉडिफिकेशन को लेकर इंफोर्समेंट की भी कार्रवाई की। इस दौरान दो दिवसीय ड्राइव में उन्होंने तकरीबन 683 चालान भी किए और उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय अभियान काफी सफल रहा।
आगे भी लगातार इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.