नगर पंचायत लंढौरा के चैयरमैन शहजाद खान को दी जान से मारने की धमकी।
Share your love
सुशील कुमार झा
नगर पंचायत लंढौरा के चैयरमैन शहजाद खान को जानमाल का खतरा सताने लगा है उन्हें एक व्यक्ति ने जान से मारने व बेनामी सम्पत्ति हड़पने की धमकी दी है।जिसकी शिकायत चैयरमैन ने प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री सहित , आई जी ,डी आई जी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों से की है।
चैयरमैन शहजाद खान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उन्होंने पहले प्रोपर्टी डीलर का कार्य किया है ।जिसमे यशपाल तोमर नाम का व्यक्ति उनका पार्टनर था । उन्होंने मिलकर हरिद्वार के भोपतवाला में एक बेनामी सम्पत्ति खरीदी थी ।बाद में उनके पार्टनर यशपाल तोमर उर्फ पप्पू की जमीन को लेकर नियत खराब हो गयी ।वह जमीन को कब्जाने की फिराक में लग गया।शहजाद खान को जब यशपाल तोमर की हकीकत का पता चला कि वह एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है।जिसका उत्तराखण्ड से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक बड़ा नेटवर्क फैला है ।वह बलात्कार व अन्य झूठे केश बनाकर गरीब किसानों की जमीन हड़पने का कार्य करता है । उसने पहले अपने गांव बरवाला में तालाब की भूमि पर कब्जा किया। जब गांव के ही एक व्यक्ति ने विरोध किया तो उसके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए ।वन्ही उसने उच्च अधिकारियों से सांठगांठ कर गौतमबुद्धनगर के चिटहरा गांव में भी कुछ किसानों पर बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज कराए ।और जेल से ही अधिकारियों के रिस्तेदारो के नाम जमीन के बैनामे करा लिए । वन्ही यशपाल तोमर ने हरिद्वार में भी एक दशक पूर्व जशवीर रन्धावा व परिवार को भी आत्म हत्या के लिए मजबूर किया था ।जिससे उन्होंने बाद में माँ व बहन सहित आत्महत्या कर ली थी। वन्ही एक दशक पूर्व यशपाल तोमर ने हरिद्वार से पिस्टल व रायफल के लाइसेन्स भी हासिल किए थे जिन्हें बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी ने निरस्त कर कर दिया था ।और यशपाल तोमर के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। यशपाल तोमर पर हरिद्वार के साथ साथ यू पी के भी कई जनपदों में मुकदमे पंजीकृत है।उन्होंने बताया कि वह उनकी हरिद्वार की बेनामी सम्पत्ति को कब्जाना चाह रहा है और उसे बेचने के लिए बोर्ड लगाकर अपना मोबाइल नम्बर भी लिख दिया है ।अभी एक सप्ताह पूर्व फोन पर यशपाल तोमर ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी है।जिसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को देकर कार्यवाही की मांग की है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
