कोतवाली पटेल नगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी , अवैध देसी शराब के साथ 1 तस्कर दबोचा

Share your love

देहरादून

 

 

कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/ बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से कुल 72 पव्वे देशी शराब जाफरान व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0-UK07DY-2387 (स्कूटी) की गई बरामद ।

 

दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की रोकथाम / तस्करी व बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु जनपद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग रेशम फार्म झीबरहेडी कोतवाली पटेलनगर से दिनांक 12-03-2023 को अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र स्व0 श्री प्रेमचन्द्र निवासी भूडपुर पो0ओ0 नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष को कुल 72 पव्वे देशी शराब जाफरान व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0- UK07DY-2387 (स्कूटी) के साथ गिरफ्तार किया ,अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 120/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया ।

नाम/ पता गिरफ्तार अभियुक्त

 

1-अनुज कुमार पुत्र स्व0 श्री प्रेमचन्द्र निवासी भूडपुर पो0ओ0 नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष ।

अभियुक्त से बरामद माल का विवरण
=========================

1- देशी शराब जाफरान-72 पव्वे ।
2- घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0- UK07DY-2387 (स्कूटी)

1- उ0नि0  जयवीर सिह चौकी प्रभारी नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 चतुर सिह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 विरेन्द्र सिह ग्वाल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.